फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 20 वर्षों बाद वनांचल से वाराणसी को जोड़ेंगी रोडवेज की दो सिटी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/चकिया। वनांचल के लोगों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद चकिया से वाराणसी के लिए परिवहन निगम की दो सिटी बसों का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। सुबह 7:30 बजे एक बस लंका से चकिया तो दूसरी चकिया से लंका चलेगी।
विज्ञापन

काफी दिनों से यहां के लोगों की मांग थी। जिसको लेकर स्थानीय विधायक कैलाश आचार्य ने परिवहन मंत्री से मुलाकात कर पत्रक सौंपा था। अब सुविधा बहाल होने से राहत मिलेगी।

चंदौली में चकिया और नौगढ़ क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। यहां की ग्रामीण आबादी आज भी बुनियादी संसाधनों के लिए जूझ रही है। शहर को छोड़कर गांव में सड़क, पानी, बिजली और सबसे बड़ी समस्या मोबाइल नेटवर्क की है। परिवहन के क्षेत्र में भी यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ था। हालांकि जिले का सबसे पुराना बस स्टैंड चकिया में ही था। तब चंदौली वाराणसी जिला का ही हिस्सा हुआ करता था। सन 1975 से लेकर 2002 तक चकिया से विभिन्न जगहों के लिए परिवहन निगम की बसें चलती थीं। लेकिन बाद में वाराणसी के मालवीय पुल पर बड़े वाहनों के रोक के बाद इसका संचालन बंद हो गया। लोग काफी निराश थे।
विज्ञापन

इसके लिए चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर चकिया रोडवेज स्टैंड से कंचनपुर मार्ग होते हुए लंका तक के लिए बस चलाए जाने के लिए पत्रक सौंपा था। जिसके बाद परिवहन मंत्री के आदेश पर रोडवेज की दो सिटी बसों का संचालन सोमवार को शुरू हाोगया। सोमवार को विधायक कैलाश आचार्य , चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता, रवि राजकुमार गुप्ता, शिव रतन गुप्ता के साथ परिसर में पहुंचे। उन्होंने लंका को जाने वाली पहली बस पर पुष्प डालकर रवाना किया। इस मौके पर ज्योति गुप्ता, मीना विश्वकर्मा, बादल सोनकर, सुनीता सोनकर, विजय वर्मा, राधा देवी, सुशील पांडेय, दिनेश कसौधन, शुभम मोदनवाल रहे। लोगों ने हर्ष जताया।

इस कंचनपुर मार्ग पर बहाल हुई पहली बस सेवा
चकिया से लंका तक चलने वाली रोडवेज की बसें कंचनपुर मार्ग होते हुए टेंगरा मोड़ से जाएंगी। इस मार्ग पर यह पहली बस सेवा है। इसको लेकर क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार पहली बस लंका से रोजाना सुबह 7:30 बजे चलेगी। यह रामनगर, टेंगरा मोड़, जीवनाथपुर, मढना, खेमई बरी, जलालपुर, बहुआर, डोहरी, जफरपुरा, अकोढ़वा,साराडीह, सिकंदरपुर होते हुए सुबह 8:45 बजे चकिया बस स्टैंड पहुंचेगी। वहीं दूसरी बस भी 7:30 बजे चकिया बस स्टैंड से चलकर इन्हीं मार्गों से होते हुए 8:45 बजे लंका मालवीय चौराहे पहुंचेगी। यह 32 सीटर बसें हैं जिनका लंका से चकिया का किराया 51 रुपये होगा।
बीएचयू में इलाज के लिए नहीं लगानी होगी वाहनों के चक्कर
पीडीडीयू नगर। नौगढ़ और चकिया क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के लिए यह बसें मील का पत्थर साबित होंगी। क्षेत्र की अमूमन आबादी ग्रामीण है। ऐसे में रोजाना चकिया और नौगढ़ से 150 से ज्यादा लोग वाराणसी ,बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल चिकित्सालय और ट्रामा सेंटर में इलाज कराने जाते हैं। लेकिन उनको वहां पहुंचने के लिए कई निजी वाहन बदलने पड़ते थे। वहीं किराया भी ज्यादा लगता था। चकिया से लंका के लिए दो सिटी बसें चलने से लोगों को अब इलाज के लिए बीएचयू पहुंचने में आसानी होगी।संवाद
चकिया विधायक कैलाश आचार्य की पहल पर चकिया से लंका और लंका से चकिया तक दो सिटी बसें सोमवार से चलाई गई हैं। ये बसें रोजाना 7:30 बजे दोनो स्टेशनों से खुलेंगी। कंचनपुर मार्ग से होते हुए इनका परिचालन होगा।-उमाशंंकर त्रिपाठी,एआरएम,परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें