फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अधिवक्ताओं ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। धानापुर को तहसील बनाने की कवायद शुरू करने की सूचना से सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं में रोष है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम पत्रक सौंपा। समस्या का समाधान न होने पर सोमवार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि 27 साल से सकलडीहा तहसील का संचालन हो रहा है। बावजूद इसके तहसील में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सहित अधिकारी और कर्मचारियों के दर्जनों पद रिक्त हैं। निजी कर्मचारियों के भरोसे तहसील के अधिकांश कार्यालय संचालित होते हैं जबकि वकील लंबे समय से मुंसफी कोर्ट की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके जनप्रतिनिधि अधिवक्ताओं को कोरा आश्वासन देते आ रहे हैं। आरोप लगाया कुछ राजनीतिक दल के नेता निजी स्वार्थ के लिए क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं। अंग्रेजों की तरह फूट डालो-राज करो की नीति अपना रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में बार अध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष नितिन तिवारी, पंकज सिंह, अजय कुमार सिंह, शैलेंद्र पांडेय, जगदीश सिंह, संतोष सिंह, रामराज यादव, श्रीकांत सिंह, दीनानाथ, अशोक यादव, रामअवध यादव, मनोज पांडेय, उपेंद्र नारायण सिंह, अतुल तिवारी, सुरेंद्रकांत मिश्रा, अरुण कुमार, सच्चिदानंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें