सदर तहसील में डीलक्स शौचालय के निर्माण न होने से नाराज होकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शौचालय का निर्माण नहीं हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि विधायक निधि से वर्ष 2024-25 में डीलक्स शौचलय का निर्माण किया जाना था। इसके लिए शिलान्यास भी कराया गया। बावजूद इसके अब तक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका। विधायक निधि से यह डीलक्स शौचालय बनना था लेकिन इस डीलक्स शौचालय की सिर्फ नींव ही बन पाई। कहा कि पूरे जिले में कमीशन खोरी का काम खूब हो रहा है।