पीएचसी बरहनी पर बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही उचित सलाह व दवाइयां भी दीं। पीएचसी बरहनी पर डॉ. एसपी त्यागी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम में 20 महिलाओं का एचआईवी, हीमोग्लोबिन, सिफलिस, यूरिन, वजन व जीडीएम की जांच की गई। इससे पूर्व सभी महिलाओं का कोरोना टेस्ट किया गया। डॉ. त्यागी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को काफी सुरक्षित रहने की जरूरत है। इस समय महिलाओं को साफ सुथरा रहने के साथ खान पान पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। समस्या होने पर तत्काल अस्पताल आकर चिकित्सक से सलाह लें। मातृत्व सुरक्षा रखने के लिए सरकार कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं को जागरूक करवाने का काम कर रही है ताकि बच्चे स्वस्थ पैदा हों। गांव में आशाओं से मिलकर आवश्यक दवा समय पर लें। इस मौके पर मनीषा गौड़, दीपिका शर्मा, विनय यादव, तेजप्रताप भारती, संजय कुमार, अभिमन्यु, संतोष आदि स्वास्थ्य कर्मी रहे।