फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कम भूसा खरीदने पर सभी बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कम भूसा खरीदने पर सभी खंड विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। यह कार्रवाई सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निराश्रित गोवंश संरक्षण व अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में की गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को चार्जशीट देकर कार्यशैली में सुधार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि निराश्रित व छुट्टा पशुओं को संरक्षित किया जाए। कोई भी छुट्टा पशु खेतों या सड़कों पर घूमते हुए नहीं दिखना चाहिए। बरसात के मद्देनजर पशुओं के बचाव के लिए सभी पशु आश्रय स्थलों में पर्याप्त शेड की व्यवस्था की जाए। चारा, पानी व उपचार का इंतजाम होना चाहिए। सभी पशुओं का टीकाकरण समय से कराया जाए। विकास खंड नियामताबाद के ग्राम कठौरी स्थित गो आश्रय स्थल का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पशुओं के पीने के पानी की समस्या की बात पता चलने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने को कहा।
समीक्षा के दौरान खामियां मिलने पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को चार्जशीट व भूसा की कम खरीद पर सभी खंड विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया। एसडीएम सकलडीहा, नौगढ़, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें