फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ ने स्कूलों के कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। एडीओ पंचायत बरहनी रितेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहनी पर ग्राम पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से विद्यालय पर उपलब्ध व्यवस्था और बच्चों के खाते मे उपलब्ध कराई जा रही मिड डे मिल के राशि की जानकारी ली। एडीओ पंचायत कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों पर हुए कार्यों की हकीकत जानने के लिए अचानक बरहनी गांव स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय जा पहुंचे। यहां उन्होंने रसोईघर, शौचालय, रसोइयों के मानदेय का भुगतान, विद्यालय में शिक्षकों की संख्या, विद्यालय की रंगाई- पुताई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापकों से साफ-सफाई रखने पर विशेष बल दिया। इस मौके पर संतलाल, ओमप्रकाश निराला, अमित, मृत्युंजय आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें