फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फर्जी ग्राहकों के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच करेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा है कि अगर कोई फर्जी ग्राहक बनकर अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निरीक्षण में प्रशासन का सहयोग करता है तो उसे 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने यह बात शुक्रवार की शाम पीसीपीएनडीटी अधिनियम की जिला सलाहकार समिति की बैठक में कही। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड संचालकों की मनमानी रोकने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि हर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चिकित्सक की बड़ी फोटो होनी चाहिए। ताकि मरीज को पता चल सके कि उनका अल्ट्रासाउंड कौन चिकित्सक कर रहा है। डीएम ने बीते दिनों अल्ट्रासाउंड सेंटरों की निरीक्षण रिपोर्ट, नवीनीकरण आदि के लिए पत्रावली पर चर्चा करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर में नामित चिकित्सक के अलावा यदि किसी अन्य व्यक्ति अल्ट्रासाउंड करते पाया जाता है तो सेंटर तत्काल सील किया जाएगा। अल्ट्रासाउंड कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिसमें अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक का चेहरा दिखे। डीएम ने सभी एसडीएम व नामित नोडल अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि तीन माह के अंदर सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों की चेकलिस्ट के साथ एक बार अवश्य व्यापक जांच की जाए। निरीक्षण में कमी व अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। कहा कि जनपद में मिथ्या ग्राहक बनकर अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की जाएगी। इसके लिए एनजीओ का चयन किया जाएगा। बैठक में सीएमओ डॉ. एसके चक, नोडल डॉ. ओपी शुक्ला, समस्त एसडीएम के साथ विधिक सलाहकार मुकेश उपाध्याय, डॉ. पंकज कुमार, संजय श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार पांडेय, डॉ. शालिनी पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें