फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह आरओबी के लिए जमीन चिह्नित नहीं कर सका है प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में छह आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के लिए प्रशासन अभी तक जमीन अधिग्रहित नहीं कर सका है। इसकी वजह से निर्माण शुरू नहीं हो सका। शासन ने पुलों का निर्माण पूरा करने के लिए अगस्त 2021 तक की समय सीमा निर्धारित की थी, लेकिन शुरूआत में भू-स्वामियों से सहमति नहीं बन पाई। सेतु निगम के अधिकारी नवंबर से निर्माण शुरू कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में जनपदवासियों को दिसंबर 2022 तक आरओबी की सौगात मिलने की उम्मीद है। जिले के बरठी, परेवा, लोकमनपुर, भगवानपुर, मटकुट्टा समेत छह रेलवे क्रासिग पर आरओबी निर्माण को एक साल पहले ही शासन और रेलवे की ओर से मंजूरी मिल चुकी । इसके लिए शासन ने धनराशि भी स्वीकृत कर दी। पुलों के निर्माण पूरा करने के लिए अगस्त 2021 की मियाद तय की गई थी। इसके लिए किसानों से जमीन अधिग्रहित की जानी है, लेकिन जिला प्रशासन अभी तक अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें