फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विंध्यधाम में एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वाराणसी जोन पीयूष मार्डिया बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके के बाद एडीजी ने मंदिर परिसर, परकोटा एवं परिपथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक से धाम की सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने विंध्यधाम की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एडीजी को सुरक्षा संबंधी कार्ययोजना की समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें