जिला एवं सत्र न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश दुबे को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार बनाया गया है। इससे पहले इनकी तैनाती एडीजे प्रथम की चंदौली में थी। वहीं जैसी ही इसकी सूचना लगी बार पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। हर्ष व्यक्त करने वालो में संतोष कुमार सिंह, सुभाषचंद्र , शमशुद्दीन, संजीव श्रीवास्तव, रामकीर्तन सिंह, अभिनव आनंद, रीता भारती, सुनीता चौधरी शामिल रहे।