चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक इकाई की ओर से शुक्रवार को मुख्यालय स्थित एक लान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ग्राम सभा बूथ कमेटी का गठन करें। ताकि संगठन पूरी तरह से सशक्त और मजबूत हो सके। किसान भारत का भाग्य विधाता है अगर किसान के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाया गया कृषि कानून वापस नहीं होगा तो देश बर्बाद हो जाएगा। किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह से मौन है। ऐसी सरकार के विरोध में हम सभी को संगठित होकर संघर्ष करने के लिए एकजुट होकर तैयार रहने की जरूरत है। इसमें सतीश बिंद, रामानंद यादव, नवीन सिंह बबलू, प्रदीप मिश्रा, विवेक सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, सुजीत सिंह ,राकेश सिंह, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, प्रभात मिश्र, नारायण मूर्ति ओझा उपस्थित रहे।