सकलडीहा। लॉकडाउन में बिना मास्क लगाए कई बाजारों में घूम रहे है वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे है। ऐसे लोगों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कार्रवाई का मन बनाया है। मंगलवार को एसडीएम प्रदीप कुमार और सीओ जगत राम कन्नौजिया ने क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटर समेत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों का चेताया कि यदि बिना मास्क लगाए लोग बाजार घूमते मिले तो उनके खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी। संवाद