फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किसान की फार्मर रजिस्ट्री छूटने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए नौगढ़ विकास खंड में किसानों के लिए विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित किए जाएंगे। उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर की तिथि और स्थान सार्वजनिक किए जाएं। सूचना पंचायत भवन, विद्यालयों और जनसंपर्क माध्यमों से दी जाएगी। यदि किसी पंचायत में पात्र किसान की रजिस्ट्री छूटती है, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर लेखपाल, सीएससी केंद्र एजेंट, पंचायत सहायक और रोजगार सेवक की संयुक्त टीम कैंप में कार्य करेगी। इन कैंपों में आधार प्रमाणीकरण, बैंक विवरण सुधार और रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें