सकलडीहा। लॉकडाउन के दौरान जिले के ग्रीन जोन में शामिल होने की घोषणा के बाद छूट मिलते ही क्षेत्र में मारपीट की घटना बढ़ गई है। इसको देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस ने ताजपुर गांव निवासी जयशंकर चौहान और तेनुवट गांव निवासी अनिल राय के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। वहीं स्थानीय कस्बा में चार और नागेपुर में एक युवक के खिलाफ शुक्रवार की रात मारपीट की घटना में चालान कर दिया।