जिले में नो एक्सीडेंटल डे के पर यातायात विभाग की ओर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बुधवार को जांच अभियान चलाया गया।
इस
दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दिन
भर चले अभियान में दस वाहन चालकों का ब्रीथिंग मशीन से चेक किया गया। वहीं
बारह वाहनों से 61 सौ रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया। 80 वाहनों का चालान
किया गया ।