फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहित भूमि को कराया खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दल बल के साथ जेसीबी से अधिग्रहित भूमि को कराया खाली
विज्ञापन

सिक्स लेन और सर्विस रोड में बाधक बने थे सड़क किनारे बने भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
सैयदराजा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो के सिक्स लेन और सर्विस रोड निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को हाइवे, जिला और पुलिस की संयुक्त टीम ने नौबतपुर के समीप अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। अभियान के दौरान अधिग्रहित भूमि पर बने 43 निर्माण को जेसीबी से खाली कराया। अभियान से पूरे इलाके में खलबली मची रही। पांच जेसीबी से तीन घंटे तक चले अभियान में खलबली मची रही। नेशनल हाईवे के मैनेजर टेक्निकल नागेश सिंह ने बताया की बरसात के मौसम के कारण निर्माण कार्य बंद था। अधिग्रहीत भूमि के खाली होने के बाद अब युद्ध स्तर पर सिक्स लेन तथा सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नौबतपुर बार्डर पर फ़्लाई ओवर के साथ सिक्स लेन तथा सर्विस रोड का निर्माण होना है। कोरोना और बारिश की वजह से निर्माण बंद रहा। बरसात के मौसम का समापन होते ही अब नेशनल हाईवे के अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं। इसी क्रम में सुबह दस बजे पांच जेसीबी के साथ नेशनल हाईवे के मैनेजर टेक्निकल नागेश सिंह, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार तथा कोतवाल लक्ष्मण पर्वत दल बल के साथ नौबतपुर बार्डर पर पहुंच गए। यहां एक लाइन से उत्तर तरफ की अधिग्रहीत भूमि पर बने 43 भवनों को हटवाया। कुछ लोगों ने कुछ समय की मोहलत मांगी, वहीं कुछ ने विरोध जताया लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। सभी अधिग्रहीत भूमि को ख़ाली करा दिया गया। एक निर्माण पर दो पक्षों में मुआवजा का वाद हाईकोर्ट में चलने के कारण उसे खाली नहीं कराया गया।
रिपोर्ट -महताब खां राजू
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें