फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डेन हेल्थकार्ड के नाम पर पैसे लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। नियामताबाद क्षेत्र के सरने धपरी ददवा पर गांव में गोल्डन स्वास्थ्य कार्ड को गांव में लाभार्थियों में वितरित करने के लिए एक एनजीओ के कर्मचारी ने स्वास्थ्य विभाग के नाम पर आशा बहुओं पर दबाव बनाकर वितरण के लिए कहा। वहीं प्रति लाभार्थी से 100 रुपए लेकर देने की बात कही। गांव में कुछ लोगों ने तो लिया बाकी लोगों ने विरोध कर दिया। इस पर सरने गांव की आशा बहुओं ने वितरण से इन्कार कर दिया। इस कार्य में लगे एनजीओ कर्मचारी सिद्दीकी ने कहा कि पहले बंटा जरुर अब फिर जब बनेगा तब बंटेगा। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि इस तरह का कोई कार्य वितरण का काम आशा बहुओं को नहीं करने के लिए कहां गया है। इस तरह का दबाव बनाकर कार्य करने वाले एनजीओ के कर्मचारी की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें