फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर की एक रेलवे कॉलोनी में रहने वाली सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी युवक को राजकीय रेलवे पुलिस ने पीडीडीयू जंक्शन के दक्षिणी छोर पर बने नए रिजर्वेशन कार्यालय के समीप से मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। युवक झारखंड का रहने वाला है। वह दोस्तों के साथ घूमने आया था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे स्थित कॉलोनी में रहने वाली और रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई करने वाली महिला की सात वर्षीय बेटी रेलवे लाइन के पास गई थी। वहां किसी ने उसके दुष्कर्म किया। बालिका को राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।
जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि भोर में गश्त करते समय स्टेशन के दक्षिणी छोर पर बने रिजर्वेशन हाल के समीप एक युवक संदिग्ध हाल में टहलता दिखा। उसे पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम नूर जमाल बताया। वह झारखंड के पाकुड़ जिले के रानीपुर का रहने वाला है। युवक को पकड़ कर बालिका के सामने ले जाया गया तो उसने उसकी पहचान कर ली। उसे गिरफ्तार कर चालान किया गया। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि युवक दोस्तों के साथ घूमने आया था। रेलवे लाइन पर अकेली लड़की को देखकर उसने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें