चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी युवक को चकिया थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि 15 जुलाई को जानकारी मिली थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसके बाद सोशल मीडिया सेल ने मामले की छानबीन कर अलीपुर भगड़ा गांव में रहने वाले आरोपी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।