सकलडीहा। निजी पैथालॉजी सेंटर छोटी- छोटी जांच के लिए अधिक रुपये ले रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी लोगों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कई सारे पैथालॉजी सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिसमें कई बिना लाइसेंस ही चल रहे हैं। लोगों ने मांग की कि विभाग की ओर एक कमेटी गठन हो जो कि जांच के नाम पर मनमाने रेट पर लगाम लगा सके। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. संजय यादव ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर वैध और अवैध पैथोलॉजी सेंटर को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।