फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कोदई गांव में एक सप्ताह पहले पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में वांछित विकास पासवान को पुलिस ने रविवार की सुबह तलासपुर मोड़ के समीप गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोदई गांव में बीते पिछले सप्ताह रविवार की रात दो पक्षों में विवाद की सूचना पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज सहित सात पुलिसकर्मियों पर चौकीदार और उसके परिजनों ने हमला कर लाठी डंडे और ईंट पत्थर से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर 15 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ सदर रामवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई है। टीम ने रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तलासपुर मोड़ से कोदई गांव निवासी व मामले के आरोपी विकास पासवान (27) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में अब तक पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें