पचफेड़वा स्थित त्रिपुरारी इंटर कालेज में रविवार को चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा शुरू हुई। अभ्यर्थियों के अनुसार उन्हें खुले पैकेट से पर्चा बांटा गया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। सूचना पर डीएम सुरेंद्र विक्रम और एसपी अमित वर्मा, सीओ सदर प्रमोद कुमार, तहसीलदार सदर गुलाबचंद्र पहुुंचे। डीएम ने कालेज के सभी कमरों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने डंडा फटकार कर जाम हटाया।