फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार के नामांकन से खुला खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के चार निकायों में तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन किया। सैयदराजा नगर पंचायत के लिए नामांकन करने वाली इशरत खातून अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी करने वाली पहली उम्मीदवार बनीं। वहीं नगर पालिका परिषद सहित चार निकायों में कुल 20 सभासदों ने नामांकन किया। नगर निकाय चुनाव के लिए जिले में पीडीडीयू नगर तहसील, चकिया तहसील और चंदौली तहसील पर 11 अप्रैल से नामांकन शुरू हुआ है। बृहस्पतिवार को सैयदराजा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पहली उम्मीदवार इशरत खातून ने निर्दलीय नामांकन किया। वहीं नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में चार सभासदों ने नामांकन किया। जिनमें वॉर्ड नंबर तीन से सोनिया सिंह, वॉर्ड नंबर 17 से शैलेंद्र कुमार गुप्ता और वॉर्ड नंबर 20 से विशाल और विमला ने नामांकन किया। वहीं सभासद पद के लिए बृहस्पतिवार को 93 और अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। नगर पंचायत चंदौली से अध्यक्ष पद के लिए 11 और सभासद पद के लिए 13 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा। वहीं सभासद पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सैयदराजा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 9 और सभासद पदों के लिए कुल 22 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा। वहीं अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय रूप से इशरत खातून ने नामांकन किया। वहीं सभासद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। चकिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को पांच और सभासद पद के लिए 24 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं चकिया से किसी ने भी नामांकन नहीं किया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें