फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident news: कार और ऑटो में जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की हालत गंभीर, गाड़ी छोड़कर भागा चालक

Wed, 28 Dec 2022 07:56 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव-रामनगर मार्ग पर मंगलवार रात दो महिलाएं काम पूरा होने के बाद ऑटो से घर जा रही थीं। इसी बीच सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
कार और ऑटो में जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव-रामनगर मार्ग पर कटेसर के पास मंगलवार को रात दस बजे ऑटो और कार में जोरदार टक्कर हो गई।  जिससे ऑटो में बैठी दो महिलाएं घायल हो गईं। जिनका इलाज राम नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चल रहा है। महिलाओं की पहचान बेबी (40) और संगीता (42) निवासी सुल्तानपुर, रामनगर के रूप में हुई। दोनों कटेसर स्थित एक मसाला कंपनी में काम करती थी। काम पूरा होने के बाद रात 10 बजे दोनो ऑटो से घर जा रही थीं। इसी बीच सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे दो महिलाओं की हालत गंभीर है। कार सवार मौके पर ही क्षतिग्रस्त कार छोड़कर  भाग गया। मुगलसराय पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें