पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर शनिवार को फल खरीदते समय एक यात्री के बैग से उचक्के 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने जलीलपुर चौकी पर तहरीर दी है।
आंबेडकर नगर के राजेश और सुल्तानपुर निवासी श्याम सुंदर निषाद गुवाहाटी आसाम ट्रेन से शनिवार को पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। उसके बाद ऑटो में बैठकर जा रहे थे। पड़ाव चौराहे पर उतरकर फल खरीदने लगे। इस दौरान दो उचक्के बैग में रखे बीस हजार रुपये नगदी समेत मोबाइल लेकर भाग गए। जब तक श्याम सुंदर कुछ समझ पाता तब तक दोनों युवक फरार हो गए। काफी खोजबीन के बाद जब कुछ नहीं पता चला तो पीड़ित ने जलीलपुर पुलिस चौकी पर जाकर घटना के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मुगलसराय थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।