फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी स्पर्धा के लिए अभिषेक का चयन

विज्ञापन
अ​भिषेक यादव, प्रदेशस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित ​खिलाड़ी, संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चंदौली के जमुनीपुर निवासी अभिषेक यादव का चयन हुआ है। मंगलवार को वाराणसी में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। जिले से मंडलीय ट्रायल के लिए कुल 10 खिलाड़ियों को भेजा गया था, जिसमें अभिषेक का भी चयन किया गया। कोच पूनम यादव ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक अलीगढ़ में होगा। चयन पर खुशी जताते हुए कोच ने कहा कि अभिषेक ने अपनी मेहनत और खेल कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें