फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित टिकटों के साथ दो दलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी की संयुक्त टीम ने रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर से अलग अलग समय पर दो टिकट दलालों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास से आरक्षित टिकट, ई टिकट, मोबइाल फोन, नकदी आदि बरामद हुए। गिरफ्तार दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। गिर्दबढ़गांव बाबू सराय, औराई संत रविदासनगर भदोही बताया। उसने स्वीकार किया कि वह आरक्षित टिकट लेकर अधिक मूल्य पर दूसरों को बेच देता है। इसी तरह रविवार की सुबह तत्काल टिकट के लिए नंबर लगाते समय हुए विवाद के बाद आरपीएफ ने एक युवक को पकड़ा। गिरफ्तार सुनीत कुमार निवासी मायाडीह मडियाहूं जौनपुर के पास से सादा और भरा हुआ आरक्षण मांग पत्र, 72 सौ रुपये नकद, मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल फोन चेक करने पर उसमें सात ई-टिकट और 69 पुराना ई-टिकट मिला। पूछने पर बताया कि वह आईआरसीटीसी के अपने आईडी से टिकट लेकर उसे अधिक कीमत पर दूसरों को बेच देता है। निरीक्षक ने उसे भी रेलवे अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें