बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रविवार को पीडीडीयू नगर में पदयात्रा निकाली। इस दौरान केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों के कर्ज माफ करने का आरोप लगाया।
नगर के दामोदरदास पोखरा से शुरू हुई पदयात्रा जीटी रोड होते हुए जीटीआर ब्रिज, चकिया तिराहा होते हुए सेंट्रल कॉलोनी में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म स्थली पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके पर हुई गोष्ठी में पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब आदमी के चावल ,दाल, पनीर, मक्खन, छाछ , दही आदि पर जीएसटी लगा रही है। बच्चों की कॉपी, किताब, पेंसिल, रबड़ पर भी जीएसटी लग चुकी है। पदयात्रा और गोष्ठी में दीपक सिंहा, ओम प्रकाश भारती, मोहम्मद सुलेमान, रमाकांत, रविकांत खरवार, ज्ञान पांडेय, राजकुमार खरवार, वीरेंद्र यादव, प्रवीण चौबे, संतोष कुमार, प्रेम कुमार भारती, प्रिंस मोदनवाल, मनोज गिरी, युधिष्ठिर पांडेय, अर्चना पांडेय, सीमा खान लक्ष्मण तिवारी, राजकुमार पासवान रहे।