फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के जलालपुर गांव के समीप सोमवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक चाचा के साथ पूजा का सामान लेने बाजार गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीनगर थाना के तारापुर गांव निवासी मनोज कुमार (22) अपने चाचा महंगी राम (45) के साथ दीपावली की पूजा का सामान और दीपक लेने मटकुट्टा बाजार गया था। वापस लौटते समय दोनों जैसे ही जलालपुर गांव के समीप पहुंचे थे की पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। ट्रक की चपेट में आने से मनोज की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

चाचा महंगी चोटिल हो गए । घटना के बाद ट्रक चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर कुछ देर के लिए अलीनगर सकलडीहा मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद मनोज के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें