फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टॉवर पर चढ़कर प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी युवती, तीन घंटे बाद उतरी

विज्ञापन
दीनानाथपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के कैयरमऊ-दीनानाथपुर गांव में बुधवार को एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टॉवर चढ़ने के बाद उसने डायल 112 से पुलिस को बुलाया और उसके बाद अपने प्रेमी को बुलाने की जिद करने लगी। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। औराई पुलिस और चिल्ह पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चिल्ह थाना क्षेत्र की एक युवती बुधवार की सुबह पांच बजे दीनानाथपुर गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ने के बाद युवती ने खुद ही मोबाइल फोन से डायल-100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची औराई पुलिस एवं चिल्ह पुलिस ने युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हुई। चिल्ह थाने की पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें