फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को जमकर पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में सोमवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे गंभीर हालत में पीएचसी ले गई, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवती के पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी राम शृंगार राम का पुत्र धीरज कुमार (18) 12वीं कक्षा का छात्र था। उसका गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती कुछ दिनों पहले अपने ननिहाल फुलवरिया गांव गई थी। सोमवार की धीरज रात दो बजे साइकिल से अपनी युवती से मिलने फुलवरिया पहुंच गया। उसने दरवाजा खटखटाया तो परिवार के लोगों की नींद खुल गई और उन्होंने धीरज को पकड़ लिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह अचेत हो गया। वहीं, युवती की मां ने धीरज के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर धीरज के परिजन बलुआ थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तत्काल थानाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार मिश्र फुलवरिया गांव पहुंचे तो धीरज मरणासन्न स्थिति में आंगन में पड़ा था। पुलिस उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से फुलवरिया और हृदयपुर गांव में खलबली मच गई। धीरज के पिता राम शृंगार राम, मां धनमत देवी, बड़े भाई नीरज, बड़ी बहन मोनिका और दीपिका की हालत बदहवासों जैसी हो गई।
सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में युवती के पिता रविकांत, मामा गौतम और गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें