फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पत्नी को मायके में छोड़कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के विशुनपुरा गोहदा गांव निवासी पंकज राजभर (30) सोमवार को रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी को छोड़ने उसके मायके बिहार के वीरभानपुर गया था। देर शाम को वहां से लौटते समय सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


विशुनपुर गोहदा गांव निवासी नगीना राजभर के पुत्र पंकज राजभर की शादी धरौली के पास बिहार के वीरभानपुर में लाखो देवी से हुई थी। रक्षाबंधन पर पंकज अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद पत्नी लाखो को लेकर बाइक से अपनी ससुराल गया था। पत्नी को मायके में छोड़कर देर शाम वह घर लौट रहा था। किल्ला गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे पंकज की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी लाखो देवी, पुत्र अमित, अमन, पुत्री बुद्धा, माता धनपत्ती देवी, पिता नगीना रोते-रोते बदहवास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें