पड़ाव। मया गांव निवासी अनिल पटेल (30) की मिर्जापुर पातुलकी गांव के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई।
अनिल की शादी तीन साल पहले अहरौरा थाना क्षेत्र के पुरानी हटिया गांव में नीलू के साथ हुई थी। ससुराल में किसी बच्चे का मुंडन संस्कार मां शीतला देवी मंदिर गड़बड़ा धाम में होना था। अनिल शनिवार को पत्नी के साथ ससुराल गए हुए थे। इसके बाद वे रविवार को ससुराल के लोगों के साथ मैजिक से गड़बड़ा धाम में मुंडन संस्कार में शामिल हुए। वापसी के समय पातुलकी गांव के समीप मैजिक का पिछड़ा टायर फट गया और वाहन पलट गया। इस हादसे में वाहन पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।