मोहनिया। कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली घटाव रेलवे ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार देर शाम ट्रेन से कटकर 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फकराबाद सराय निवासी रामेश्वर राम के पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रमेश शुक्रवार शाम घर से टहलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की गई। थानाध्यक्ष भागीरथ ने बताया कि मृतक अविवाहित था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संवाद