फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चारा काटने गई महिला पर भौरों का हमला, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र की विशेषणपुर गांव में बृहस्पतिवार को पशुओं के लिए चारा काटने गई महिला पर भौरों ने हमला कर दिया। वह घायल हो गई। महिला के पूरे शरीर में भौरों के डंक से शरीर में सूजन आ गई। इस दौरान महिला की चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने कंबल के सहारे से महिला को किसी प्रकार बचाया। इस दौरान कंबल में भी भौरों चिपक गए थे। बाद में ग्रामीणों ने कंबल को जला दिया। भौरों के डंक से महिला बेहोश हो गई। नौगढ़ अस्पताल में डॉ एजाजुद्दीन ने महिला का उपचार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें