फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कुल को संवारती है नारी : सुशांत मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के घोसवा गांव स्थित सर्वानंद तीर्थ सरोवर पर चल रहे श्री हरिहरात्मक महायज्ञ के दौरान शुक्रवार को सुशांत मुनि ने शिव कथा के माध्यम से नारी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नारी को धान व पुरुष को गेहूं की फसल की तरह बताया। कहा कि जिस तरह से धान की नर्सरी एक खेत में सर्वप्रथम डाली जाती है फिर सिंचित कर उसकी तन्मयता से देखभाल के बाद दूसरे खेत मे रोपित की जाती है। इसके बाद धान से फसल की प्राप्ति होती है। ठीक उसी तरह से एक नारी का जन्म सर्वप्रथम उसके पिता के घर होता है जहां उनको शिक्षा व संस्कार से सिंचित किया जाता है। इसके बाद उसे दूसरे घर में ब्याह दिया जाता है जहां उस नारी से दूसरे घर में कुल की वृद्धि होती है। कहा कि नारी दो कुल को संवारती है। इस अवसर पर मंगला सिंह, अनुज सिंह, नागेंद्र सिंह मंटू, अरुण सिंह, रेनू सिंह, प्रतिमा, बबलू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें