फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बेटे की शादी के लिए महिला ने लिए थे ऋण, किस्त नहीं भर पाने के कारण गंगा में कूदने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ गंगा पुल से सोमवार की दोपहर में एक महिला छलांग लगाने की कोशिश करने लगी। इस पर राहगीरों ने किसी तरह महिला को रोका और उसकी जान बचाई। बलुआ पुल से लोग आवागमन कर रहे थे। दोपहर में एक महिला पहुंची। पुल से गंगा में छलांग लगाने लगी। राहगीरों की नजर पड़ी तो शोर मचाते हुए महिला को रोका। उसे कूदने से रोक दिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह ऋण वापसी नहीं कर पा रही थी। उसने अपने बेटे की शादी के लिए ऋण लिया था। आर्थिक तंगी के कारण वह किस्त नहीं भर पा रही थी। इस कारण उसने यह कदम उठाया है। हालांकि महिला अपने घर का पता नहीं बता रही है। बलुआ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राहगीरों की सक्रियता से महिला की जान बच गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें