फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ब्रेकर पर अचानक लगाया ब्रेक, टोटो से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर के गोधना हाईवे चौराहे के पास रविवार देर शाम टोटो चालक ने ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगा दिया। टोटो से गिरकर मोहनिया की 28 वर्षीय माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी माया देवी गंगा स्नान के लिए टोटो से वाराणसी जा रही थी। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके से टोटो चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें