फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नई सट्टी में ढ़ाई मीटर चौड़ा नाला बनेगा, ईद बाद शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। नई सट्टी में बड़े नाले के लिए पाइपलाइन डालने और पुलिया बनाने का काम पूरा हो गया है। अब लेन की उत्तरी व दक्षिणी पटरी के किनारे ढ़ाई मीटर चौड़ा नाला बनेगा। ईद के बाद नाला बनाने का काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है। पड़ाव से गोधना मोड़ तक बन रहे सिक्स लेन का अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है। हालांकि कुछ स्थानों पर बिजली के खंभों को शिफ्ट करने में आ रही परेशानी के कारण सर्विस रोड का काम पूरा नहीं हो पाया है। वहीं नगर में गुरुद्वारे से जीटीआर ब्रिज तक फोरलेन का निर्माण करीब-करीब पूरा हो गया है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को बारिश के पहले फोरलेन व नाले का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें