इलिया में कूड़े में पड़ा ट्रैफिक बैरियर। संवाद
- फोटो : Samvad
स्थानीय कस्बे के मुख्य चौराहे के पास इलिया-चकिया मार्ग के किनारे लगा ट्रैफिक विभाग का बैरियर पिछले कई महीनों से कूड़े के ढेर में पड़ा है। पुलिस या यातायात विभाग इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। इससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह बैरियर कभी यातायात नियंत्रण के लिए उपयोग में लाया जाता था लेकिन अब यह जंग खाकर बेकार हो चुका है। कचरे में और खराब हो गया। इस मामले की जानकारी किसी भी अधिकारी को नहीं है। थाना क्षेत्र में कुल कितने बैरियर हैं और कितने उपयोग में लाए जा रहे हैं, इसका भी कोई स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि उन्हें इस बैरियर की जानकारी नहीं है। यदि बैरियर किसी अन्यत्र स्थान पर रखा गया है तो उसे थाने पर रखवा दिया जाएगा।