पड़ाव। जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जलीलपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर घूम रहे उचक्के ने बुधवार की सुबह ट्रेन में सफर कर रहे कोलकाता निवासी अमन हेला का मोबाइल पर छीन लिया और भाग गया । वहीं मोबाइल बचाने के चक्कर में यात्री भी चलती ट्रेन से नीचे कूद गया और उचक्के का पीछा करने लगा। कुछ दूरी पर क्षेत्रीय लोगों की मदद से यात्री का मोबाइल उसे मिल गया। मौके पर पहुंची पुलिस कुछ ही देर में उचक्के को पकड़कर पुलिस चौकी ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। संवाद