फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जुलूस निकाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका

विज्ञापन
चकिया के गांधी पार्क तिराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते भाजपा अनुसूचित मोर्च
विज्ञापन
चकिया। गांधी पार्क तिराहे पर भाजपा के अनुसूचित जाति जनजाति काशी क्षेत्र के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनाथ खरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को पश्चिम बंगाल में उपेक्षित किए जाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और नारेबाजी की। कार्यकर्ता जुलूस निकाल नगर के गांधी पार्क तिराहे पर पहुंचे। खरवार ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में पहुंची राष्ट्रपति की अगुवाई और उनका सम्मान नहीं करना, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मानसिक विचारधारा को दर्शाता है। जहां कानून की व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। आरोप लगाया कि बंगाल में विपक्षियों की आवाज दबाई जा रही है। पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पुतला दहन में रामदुलारे गोड़, अशोक खरवार, बलवंत खरवार, नित्यानंद प्रधान, रामआसरे, शिवरतन गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें