थाना क्षेत्र के अतरवा गांव निवासी एक अधेड़ का मछली मारते समय पैर फिसल गया और वह बंधी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह लोगों को उसका शव पानी में उतराया मिला। जिसपर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अतरवा गांव निवासी 55 वर्षीय रामदीन शुक्रवार को मछली मारने के लिए बंधी पर गया हुआ था। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की पर उनका पता नहीं चल सका। शनिवार को सुबह बंधी में एक व्यक्ति का शव देख लोगों ने इसकी सूचना हरियाबांध पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी रामभवन यादव बस्ती के लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो उनकी शिनाख्त रामदीन गोंड (55) के रूप में की। घटना से परिजनों में कोहराम है। पुलिस ने शव पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।