बारिश से कच्चा मकान गिरा, पड़ोसी के घर बिताई रात
लगाई मदद की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र - 03
दुलहीपुर।सैदपुरा गांव निवासी होरी राम का बुधवार देर रात् कच्चा मकान गिर गया। इसमें परिजन, तो बाल-बाल बच गया, लेकिन गृहस्थी के सामान खराब हो गया।
राजस्व सैदपुरा गांव निवासी होरी लाल मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण कर रहे हैं। होरी लाल अपनी पत्नी सुरसती देवी व बेटे अखिलेश के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से पानी लग गया था । दीवारों में नमी आ गई थी। होरीलाल ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बताया कि वह भूमिहीन है। उसे सरकारी आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला है। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार चौहान ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को अवगत करा कर रिपोर्ट लगा दी गई है। यह भूमिहीन हैं। इनकी मदद होनी चाहिए। कानूनगो दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर जाकर नुकसान का आकलन कर सहायता दिलाई जाएगी।