केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को गठित समिति महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मानसिक स्वास्थ्य और छात्र-छात्रा आत्महत्या की रोकथाम विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुआ। शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीना सिंह ने किया। प्रथम सत्र में प्रो. रमोद मौर्या ने बताया कि स्वस्थ मन ही स्वस्थ जीवन की नींव है। जीवन की चुनौतियां हर किसी के जीवन का हिस्सा होती हैं, लेकिन सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से उन्हें आसानी से पार किया जा सकता है। नियमित व्यायाम, ध्यान, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के मूल मंत्र हैं। भाषण के द्वितीय सत्र में प्रो. लक्ष्मी यादव ने कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि जीवन की संभावनाओं से दूर भागना है। हर अंधेरी रात के बाद एक नई सुबह आती है, इसलिए हमें विश्वास बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर सभी शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।