फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर बीट के जंगल में लगी आग हुई विकराल

विज्ञापन
इलिया के गांधीनगर क्षेत्र के जंगल में लगी आग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
इलिया। क्षेत्र स्थित गांधीनगर बीट के जंगल में रविवार की अपराह्न लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। तेज हवा के झोंके के साथ आग की लपटें तेजी से गोलवा पहाड़ के तरफ बढ़ रही हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर आए फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर तेज हवा के झोंके के साथ बढ़ते आग पर काबू पाना असंभव देख फायर ब्रिगेड की टीम वापस लौट गई। स्थिति यह है कि आग को बढ़ने से रोका नहीं गया तो गांधीनगर प्लाट नंबर-वन की बस्ती में आग पहुंचने में देर नहीं लगेगी और स्थिति काफी भयावह हो जाएगी। इसके बाद आग पर काबू कर पाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं आग लगने से वन औषधियों, वन्य जीवों और वन संपदा को भारी क्षति पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। वन रेंजर इकबाल नारायण सिंह ने बताया कि दिन के वक्त हवा की गति इतनी तेज है कि आग पर काबू पाना असंभव है। रात में हवा की गति धीमी होने पर वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए पूरा प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें