कमालपुर। पुलिस ने शनिवार को सिलौटा गांव में दबिश देकर 10 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी विक्की को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि चिलबिली निवासी विक्की पुलिस से बचने के लिए सिलौटा गांव में अपने जीजा के घर में छिपा हुआ था। विक्की पर गैंगस्टर एक्ट के साथ ही गिरोह बंद, समाज विरोध क्रियाकलाप व संरक्षित पशुओं के साथ क्रूरता संबंधी मुकदमे दर्ज हैं। विक्की पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। शनिवार को सूचना मिली कि विक्की सिलौटा गांव में छिपा हुआ है। इस पर गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।