फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक से बालक को लगी टक्कर, पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। सोनबरसा टांडा बाजार मार्ग पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार बाइक से बालक को टक्कर लग गई। इस हादसे में बच्चे का दाहिना पैर टूट गया। बाइक सवार घटनास्थल से भाग गया। सोनबरसा निवासी रमेश निषाद का 8 वर्षीय पुत्र प्रियांशु सुबह 9 बजे दुकान से सामान लेने गया था। लौटते समय टांडा बाजार की ओर से आ रही मोटरसायकिल की चपेट में आ गया। मोटरसायकिल पर 3 युवक सवार थे। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जब तक लोग घायल बच्चे को संभालने लगे तभी तीनों युवक बाइक लेकर मौके से भाग निकले। परिजन घायल प्रियांशु को चहनिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें