फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आपदा राहत कोष से मृत कर्मचारी के आश्रित को सौंपा पचास रुपये का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संगठन रोजा संस्थान और चाइल्ड राइट्स एंड यू ( क्राई) के सहयोग से बाल श्रम को रोकने के लिए शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। सबने बाल श्रम न कराने की शपथ ली। रैली की शुरुआत नेवाजगंज स्थित संस्था कार्यालय से हुई। हेतिमपुर, झाड़ू चाडी, सोनवर्षा और पथरौलिया आदि गांव का भ्रमण लोगों से कहा गया कि बच्चों से मजदूरी न करवाओ, कलम थमाओ। परियोजना समन्वयक श्याम नारायण शर्मा, समाजसेवी राजकुमार पांडेय, कमलेश पांडेय, ग्राम प्रधान श्याम दुलारी, रामाश्रय, ओम प्रकाश साथ रहे। संवाद
विज्ञापन

कर्मचारी के आश्रित को दी सहायता राशि पीडीडीयू नगर। प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के ट्रैक मशीन अनुभाग के अंगनु राम का पिछले दिनों निधन हो गया। शुक्रवार को वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने कर्मचारी की पत्नी रामरति देवी को प्लांटडिपो रेलकर्मी आपदा राहत कोष से 50 हजार रुपये का चेक सौंपा। प्लांट डिपो में आपदा राहत कोष की स्थापना की गई है। इसमें कर्मचारियों के सहयोग से धन जमा होता है और किसी कर्मचारी के निधन होने पर आश्रित को राहत चेक दिया जाता है।
सहायक इंजीनियर घनश्याम राय, ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान, एससी एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर राम, कल्याण निरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


सस्ते गल्ले की दुकान का किया निरीक्षण
सैयदराजा । नगर पंचायत वार्ड नंबर नौ आजाद नगर की सरकारी गल्ले की दुकान का निरीक्षण शुक्रवार को सभासद प्रतिनिधि अंकित जायसवाल ने किया। उन्होंने वहां राशन ले रहे उपभोक्ताओं से बात की। कहा कि सरकार कार्ड धारक को दिसम्बर 2023 तक नि:शुल्क राशन देगी। इस माह लाल कार्ड धारक को तीन किलो चीनी भी दी जा रही है। सफ़ेद कार्ड धारक को प्रति यूनिट पर व लाल कार्ड धारक को 35 किलो राशन सरकार की ओर से दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें