पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में मिली तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज की है। इस मामले में आरोपी समेत कुछ मौलानाओं को कोतवाली लाकर पूछताछ करने में जुटी हैं। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र ओड़वार गांव के रहने वाले राजेश माली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 दिसंबर की सुबह लगभग आठ बजे उनके गांव स्थित नट बस्ती में छोटे-छोटे बच्चों को मनोज नट नामक व्यक्ति अपने घर पर मौलानाओं को बुलाकर धर्म परिवर्तन संबंधित विषय पर प्रेरित किया जा रहा है। आरोप लगाया कि बच्चों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया गया जा रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस एक नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।